धनबाद, जुलाई 16 -- झरिया। झरिया की विधायक रागिनी सिंह व पूर्व विधायक संजीव सिंह की शादी की सालगिरह मंगलवार को झरिया के बिहार बिल्डिंग कार्यालय में समर्थकों ने केक काट कर मनाई। जबकि विधायक रागिनी सिंह ने मां तारा के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और कोयलांचल वासियों के लिए सुख शांति के लिए कामना की। साथ में सासू मां व पूर्व विधायक कुंती सिंह भी थी। वहीं झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में भाजपा व जनता श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओ ने केक काटने के बाद आतिशबाजी की। मुख्य रूप से केडी पाण्डेय, प्रदीप कुमार सिन्हा, मुद्रिका पासवान, दिलीप भारती, संतोष शर्मा, रघु राम, उपेंद्र सिंह, संजू वर्मा, मोहन पांडेय, अवधेश साव, बबलू भगत, पिंकू चौबे, संजय महतो, शिवांश श्रीवास्तव सुमन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.