बरेली, नवम्बर 17 -- बरेली। बहुजन समाज पार्टी की बैठक पश्चिमी उप्र प्रभारी पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली के निर्देशन में हुई। इसमें गिरीश चंद्र जाटव ने बरेली जिले की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि गांव-गांव और प्रत्येक बूथ पर जाकर समर्थकों को एसआईआर की जानकारी देनी है। उन्हें इसके प्रति जागरूक करना है कि क्या-क्या दस्तावेज लगाने हैं। गिरीश चंद्र जाटव ने कहा कि आगामी छह दिसंबर को बाबा साहब के परिनिर्माण दिवस की तैयारियों में अभी से लग जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, मुख्य मंडल प्रभारी राजबीर सिंह, अयोध्या प्रसाद गंगवार, रामसनेही गौतम, ओमकार कातिब, पंकज कुरील, श्याम मूर्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.