बक्सर, फरवरी 5 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस की जिला इकाई सदस्यता अभियान चला रही है। गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष डॉ. मनेज पांडेय ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से क्षुब्ध लोग कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। इससे पार्टी मजबूत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...