बदायूं, जनवरी 28 -- बदायूं। मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण के लिए कांग्रेसियों ने समरेर से पदयात्रा शुरू कर दी है और मुढ़ा पुल पर चार फरवरी से सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण समेत जनमुद्दों पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने समरेर से 26 जनवरी को पदयात्रा शुरू कर दी है। मंगलवार को पदयात्रा को दूसरे दिन भी जारी रखा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पदयात्रा द्वारा अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल का निर्माण शुरू कराने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा करने, समरेर में मुढ़ा गांव के पास आवारा पशुओं के लिए गोशाला बनाने, सभी भूमिहीनों को एक एकड़ कृषि भूमि का पट्टा देने, दातागंज में चीनी मिल निर्माण कराने, मनरेगा को बहाल करने सहित कई मुद्दा उठाये। कहा, रामगंगा की...