सहरसा, अप्रैल 15 -- सहरसा, नगर संवाददाता अभाविप कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया। नगर मंत्री अंशु कुमार के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर माल्यार्पण किया गया l डीबी रोड सेवा बस्ती के 90 छात्र-छात्राओं के बीच कॉलेज मंत्री कृष्ण रजक के नेतृत्व में पठन-पाठन सामग्री का वितरण, तेघडा में स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम के तहत मेडिकल सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व कालेज सह मंत्री नवनीत यादव ने किया। प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि परिषद उत्तर बिहार प्रांत के सभी इकाइयों में अंबेडकर जयंती का आयोजन भव्य स्वरुप में हो रहा है। कार्यक्रमों का एकमात्र ध्येय यह है कि हम सामाजिक समरसता के माध्यम से भारत को सशक्त और समृद्ध बनाएं ताकि विकसित भारत की संकल्पना 2047 से पूर्व ही साकार हो सके। विधि विद्यार्थी कार्य संयोजक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.