मधुबनी, फरवरी 8 -- मधुबनी, निज संवाददाता। गोकुल वली मंदिर तिलक चौक के परिसर में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम मनोज कुमार, गुरुदेव व साधना कुमारी के द्वारा मंगलाचरण के साथ संघ गीत, राष्ट्रीय गीत, लोकगीत का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में महंत विमल शरण महाराज,जानकी वल्लभ वेदान्ती, कुरीवन महंत एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख शेखर के द्वारा हिन्दु समाज को समरस, संगठित एवं कौटुंबिक व्यवस्था दुरुस्त करने पर विस्तृत रूप से व्याख्यान दिया गया। वेदांती ने हिन्दू शब्द का तात्विक अर्थ बताते हुए अपना व्याख्यान दिया। मौके पर धीरेन्द्र झा, करुणेश चन्द्र ठाकुर, शैलेन्द्र झा, ब्रह्मदेव राय, राकेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, विक्रम कुमार, आदर्श कुमार, कन्हैया कापड़ी व अन्...