मैनपुरी, अगस्त 24 -- स्वयंसेवक संघ द्वारा पूर्ण गणवेश मंडल एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रविवार को जीनियस इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। शुभारंभ जिला बौद्धिक प्रमुख अश्वनी ने संघ संस्थापक डा. हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संघ की प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम में हिंदू समाज को जागृत व संगठित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बौद्धिक प्रमुख अश्वनी ने कहा कि समाज की प्रगति समरसता पर निर्भर करती है। जातिवाद व छुआछूत से राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वह पर्यावरण सरंक्षण को पौधरोपण करें और प्लास्टिक का उपयोग करें। उन्होंने स्वदेशी उत्पादन पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर डा. धर्मेंद्र यादव, मीमांशु गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, आलोक गुप्ता, गौरव यादव, अतुल गुप्ता, विवेकानंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.