आगरा, फरवरी 21 -- विश्व हिन्दू परिषद् की समरसता यात्रा का समापन पंचशील सामाजिक धर्मशाला, सेक्टर-8 में हुआ। यात्रा 16 फरवरी को आंवलखेड़ा स्थित गायत्री शक्ति पीठ से आरम्भ हुई थी। छह दिन तक सेवा बस्तियों में रात्रि विश्राम, भोजन और जलपान कर सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। समापन सभा में क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खाण्डेकर ने कहा कि भगवान राम ने शबरी माता के बेर खाकर छुआछूत का विरोध किया था। जब राम ने किसी को नीच नहीं माना तो समाज को भी भेदभाव छोड़ना चाहिए। यात्रा में संत नरोत्तम दास जी महाराज और संत श्याम श्याम जी महाराज साथ रहे। समापन पर राहुल जोशी विभाग सह मंत्री एवं यात्रा संयोजक, सुनील पराशर प्रांत उपाध्यक्ष, जहाजनाथ योगी सोमनाथ धाम, प्रदीप शर्मा, विनोद माहोर, करन गर्ग, हिमानी चतुर्वेदी, रवि त्रिलोकनी, शिवम दूबे, अनुज पाठक, मनीष पराशर, ...