आजमगढ़, फरवरी 18 -- मार्टिनगंज। जनता इंटर कॉलेज अहिरौला में 22 फरवरी को होने वाली समरसता महारैली के लिए बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने सघन जनसंपर्क एवं संगठनात्मक भ्रमण अभियान चलाया। उन्होंने फूलपुर, दीदारगंज, लालगंज तथा मेहनगर विधानसभा सहित जनपद के समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, नेताओं से भेंटकर महारैली के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि यह महारैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, सम्मान और अधिकारों की ऐतिहासिक पुकार है। भ्रमण कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र सिंह 'गुड्डू', शिखर गुप्ता, प्रमोद वर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...