बगहा, दिसम्बर 11 -- ,चनपटिया,नसं। बिजली कंपनी ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से समय पर बिल का भुगतान कर अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। इसके साथ ही नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को कई तरह की छूट और रियायतें देने की घोषणा की है। चनपटिया के कनीय विद्युत अभियंता गुरुकेश शास्त्री ने बताया कि समय पर बिजली बिल भुगतान करने से उपभोक्ताओं को विशेष सुविधाएं मिलेगी। जिसमें स्मार्ट मीटर में 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से ऊर्जा शुल्क में अतिरिक्त छूट दी जाएगी। स्मार्ट मीटर में लगातार तीन महीने तक 2000 रुपए से अधिक बैलेंस रखने पर रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित बैंक दर से ब्याज दिया जाएगा। इसके अलावा समय पर बिल भुगतान करने वाले सभी उपभोक्ताओं को डेढ़ प्रतिशत की सीधी छूट दी जाती है। इससे बिजली खर्च में कमी आती है। उन्होंने बताया कि अब विभाग बिल भुगतान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.