बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती। वाल्टरगंज के दक्षिणद्वारा गांव में समय से पहले होलिका दहन करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौकी प्रभारी गनेशपुर चंद्रप्रकाश यादव ने खुद थाने पर तहरीर दी है। इसमें बताया है कि दक्षिण द्वारा में 13 मार्च को होलिका दहन की तैयारी थी। निर्धारित समय से पूर्व ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने होलिका जला दी। इसकी जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामवासियों ने मिलकर श्यामधर चौधरी के पास पास तिराहे पर होलिका रखी थी। किसी ने समय से पहले ही इसे जला दिया। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...