श्रावस्ती, जनवरी 15 -- श्रावस्ती। जमुनहा ब्लाक सभागार में बुधवार को जल जीवन मिशन के तहत बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कार्यदायी संस्था के टीम लीडर अमित सोनकर ने कहा कि पानी टंकियों की स्थिति को परखने के लिए ऑनलाइन सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के तहत सत्यापन कार्य पूर्ण करें। जिससे योजना को गति मिल सके। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव इंद्रदेव मिश्रा, मोनू कुमार रस्तोगी, राम दर्शन, आशीष मिश्रा, मकरंद लाल वर्मा, सुनील कुमार, जगजीवन राम, प्रधान राम प्रघट, सुधीर सिंह, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...