नई दिल्ली, फरवरी 14 -- बोर्ड परीक्षा का नाम सुनते ही छात्रों की धड़कन तेज हो जाती है और जब बात देश की सबसे बड़ी परीक्षा व्यवस्था की हो, तो जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। इस बार कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं से पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए खास सलाह जारी की है ताकि परीक्षा के दिनों में किसी तरह की भागदौड़ या परेशानी से बचा जा सके। सीबीएसई की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है कि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस साल भारत और विदेशों के 26 देशों में मिलाकर 46 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी, लेकिन सभी छात्रों को 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.