मुंगेर, फरवरी 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय मानगढ़ में पंखा लगाने के नाम पर सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों को समय से पूर्व छुट्टी देने के मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बीईओ राकेश कुमार ने प्रधानाध्यापक कपिलदेव शर्मा से 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया है। बीडीओ ने कहा कि स्कूल समय में बच्चों को घर भेजना गंभीर लापरवाही है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर प्रधानाध्यापक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इधर, अभिभावकों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है और मांग की है कि भविष्य में ऐसे मामलों को सख्ती से रोका जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.