भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। कम उम्र में ही मासूमों के दूध के दांत गिर रहे हैं। यहां तक बचपने में ही मासूमों का न केवल दाढ़ खराब हो रहा है, बल्कि कुछ बच्चों की सर्जरी तक करानी पड़ी। कुछ मामलों में तो दांतों की सड़न इस कदर बढ़ी मिली कि उन्हें निकालना पड़ा। इस तरह के मामले अब सरकारी अस्पतालों में हाल के दिनों में बहुत तेजी के साथ बढ़े हैं। दंत चिकित्सक इसे खानपान की बदलती आदत, समय पर दांत न साफ करना और पैक्ड फूड में मौजूद एक्स्ट्रा शुगर व एक्स्ट्रा नमक को बड़ा कारण बता रहे हैं। सात से 12 साल में गिरने वाले दूध के दांत गिर रहे चार से पांच साल की उम्र में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. कृशानु सिन्हा बताते हैं कि दूध के दांत बच्चे के छह माह होते-होते निकलने लगते हैं। जब उसकी उम्र दो से तीन साल की हो जाती है, तब तक उसके सभी 20 दूध के दां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.