सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- सीतामढ़ी। इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को डीएम रिची पांडेय ने शुभकामनाएं देते हुए उनसे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है। डीएम ने कहा कि परीक्षा को तनाव नहीं, बल्कि अपनी तैयारी और आत्मविश्वास दिखाने का अवसर मानकर शांत मन से प्रश्नों का उत्तर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान नकल अथवा किसी भी अनुचित साधन का सहारा न लें। नकल न केवल परीक्षा का अनुशासन भंग करती है, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को भी प्रभावित करती है। डीएम ने कहा कि ईमानदारी और मेहनत से दी गई परीक्षा ही स्थायी सफलता का आधार बनती है। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश पत्र एवं आवश्यक सामग्री के साथ निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.