मधुबनी, मई 4 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी के सिविल कोर्ट के सभागार में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव अनुमंडल विधिक सेवा समिति बेनीपट्टी मनीष कुमार व न्यायिक दंडाधिकारी मो शोएब की अध्यक्षता एवं न्यायिक दंडाधिकारी मनीष रंजन के संचालन में शनिवार की शाम थानाध्यक्षों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। बताया गया कि 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय परिसर में लगाना सुनिश्चित है। इसकी सफलता के लिए सभी पक्षकारों को समय से नोटिस तामिल हो जाय इसके लिए सभी थानाध्यक्ष अपनी तत्परता दिखलाएंगे। समय से नोटिस तामिल नहीं होने से लोक अदालत के लाभ से पक्षकारों वंचित रह जाते हैं। साथ ही थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि एक्सक्यूशन और ट्रायल के बीच समन्वय स्थापित किया जाय। समय से न्यायलय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.