बाराबंकी, जनवरी 9 -- बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी में चल रहे निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण में पाई कमियों के कारण अधिशासी अधिकारी मोहिनी केसरवानी द्वारा कई फर्मों व ठेकेदारों को कार्य में सुधार लाने एवं कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी होने के बाद सामुदायिक केन्द्र पानी की टंकी के सामने रूका हुआ नाला निर्माण का कार्य शुक्रवार को प्रारम्भ हो गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि यदि फर्म/ठेकेदार द्वारा कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण नहीं कराया जाता है, तो सम्बन्धित कार्य की लागत के सापेक्ष विलम्ब शुल्क के रूप में बिल से धनराशि की कटौती की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...