प्रयागराज, जनवरी 29 -- महाकुम्भ के मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे के बाद शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में एंबुलेंस नहीं मिलने से एक महिला ने महाकुम्भ नगर में दम तोड़ दिया। बहराइच के कैसरगंज से आई एक महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। महिला के साथ आए परिजन एंबुलेंस की तलाश करते रहे। इस बीच महिला की हालत बिगड़ने लगी। आधा घंटा इंतजार के बाद एक एंबुलेंस आई और महिला को परेड स्थित केंद्रीय अस्पताल लेकर गई। अस्पताल में जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला के परिजन प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी भाभी को सांस की बीमारी थी। स्नान करने के बाद लौटते समय सांस तेज चलने लगी तो एंबुलेंस की तलाश शुरू की। मृत घोषित होने के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज के एनाटमी विभाग में भेज दिया गया। वहीं संगम स्नान के बद लौट रहीं लखीसराय की बिंदो देवी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.