महाराजगंज, मार्च 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा रेलवे स्टेशन से सुबह 6.05 पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंच रहे यात्रियों को काफी जोखिम उठाना पड़ रहा है। आरक्षण केंद्र में बनाए गए दो काउंटर में सिर्फ एक खिड़की चलती है। वह भी ट्रेन आने से कुछ ही मिनट पहले खोली जाती है। इससे अधिकतर यात्री ट्रेन पकड़ने के चक्कर में भागते नजर आते हैं। ट्रेन मिलती भी है तो बिना टिकट के यात्रा करने पर विवश हो जाते हैं। इस पैसेंजर ट्रेन से ग्रामीण क्षेत्रों व नेपाल से लोग अपने आवश्यक कार्यों, दवा और व्यपारिक जरूरतों के लिए बड़ी संख्या में गोरखपुर जाते हैं। बड़ी संख्या में लोग गोरखपुर से ट्रेन पड़कर दूसरे शहर जाने के लिए भी इस ट्रेन से यात्रा करते हैं। ट्रेन से यात्रा के लिए पहुंचे जनार्दन वर्मा, अजय, तजेंद्र पाल, विजय श्रीवास्तव, जावेद अहमद आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.