कन्नौज, अप्रैल 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के राजकीय महिला अस्पताल को उच्चीकृत कर वहां अब 50 शैय्या का मैटरनिटी विंग बनवाया गया है। सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस अस्पताल का हाल फिलहाल काफी बदहाल है। हालत यह है कि यह अस्पताल कभी भी समय से नहीं खुलता। दूरदराज गांव से आने वाली महिला मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। सरकारी अस्पताल खुलने का समय शासन की ओर से प्रात:8 बजे का निर्धारित है। नगर के राजकीय महिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही का आलम यह है कि यहां कभी भी समय से न तो डॉक्टर पहुंचते हैं और न ही अन्य स्वास्थ्यकर्मी। यहां तक कि गार्ड भी नदारद रहते हैं। गुरुवार को मीडियाकर्मियों की टीम जब महिला अस्पताल पहुंची, तो सुबह करीब सवा नौ बजे तक रिसेप्शन पर सिर्फ एक वार्डव्बाय बैठा था, जबकि चिकित्साधिकारी के कक्ष की कुर्सिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.