सिद्धार्थ, फरवरी 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति परखने के लिए डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को नगर पालिका क्षेत्र के पार्क सहित मेडिकल कॉलेज परिसर में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने नगर पालिका सिद्धार्थनगर के अंतर्गत पकड़ी में निर्माणाधीन पार्क का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने पार्क को जनसुविधा के अनुरूप विकसित करने पर जोर देते हुए झूले एवं एक्सरसाइज उपकरण लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि बच्चों और युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें...