देवरिया, फरवरी 13 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरकारी अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के दावों की जमीनी हकीकत गुरुवार को एक बार फिर सामने आ गई। डॉक्टरों के अपने निर्धारित समय से पहले ही अस्पताल छोड़ देने से ओपीडी में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दिन में तीन बजे ही आधे से अधिक डॉक्टरों के चैंबर खाली हो गए। इसकी जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता ने चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। तीन बजे के बाद अस्पताल की ओपीडी महज एक फिजिशियन और एक दंत चिकित्सक के भरोसे चलती रही। मेडिकल ऑफिसर प्रांजल गुप्ता और दंत चिकित्सक सरफराज ने परामर्श के लिए पहुंचे मरीजों को किसी तरह देखा और दवाइयां उपलब्ध कराईं। महिला वार्ड में डॉक्टरों के सभी चैंबर खाली पड़े थे। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खड़ेसर निवासी काजल दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.