मऊ, दिसम्बर 18 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस बैठक के दौरान जिला महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय पुरुष तथा घोसी के टड़ियाव स्थित 100 शैय्या युक्त हॉस्पिटल में उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने इन अस्पतालों में तैनात डाक्टरों को समय से उपस्थित रहने और मरीजों से सम्मानजनक तरीके से व्यवहार करने के निर्देश दिए। जिला महिला चिकित्सालय के रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि डाटा ऑपरेटर की तैनाती नहीं होने के कारण असुविधा हो रही है। जिलाधिकारी ने विभाग से आउटसोर्सिंग के माध्यम से डाटा ऑपरेटर की तैनाती के लिए पत्राचार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला महिला चिकित्सालय के चिकित्सालय परिसर म...