सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- शिवहर। कलेक्ट्रेट के राजस्व एवं समान्य प्रशाखा का बुधवार को डीएम प्रतिभा रानी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने ने राजस्व शाखा की महत्वपूर्ण पंजियों, कार्यो और संचिकाओं के संधारण की बारीकी से जांच की। जांच के क्रम में उन्होंने विभिन्न स्तरों पर लंबित पड़े मामलों की समीक्षा की और संबंधित सहायकों को सख्त निर्देश दिए कि समय-सीमा के भीतर फाइलों का निष्पादन सुनिश्चित करें। वहीं सामान्य प्रशाखा के निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थिति पंजी की जांच की और कार्यालय में साफ-सफाई एवं बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व से जुड़े मामलों में आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो और उनके आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि कार्यों में शि...