धनबाद, नवम्बर 29 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। झरिया पुनर्वास पर शुक्रवार को कोयला भवन के बीसीसीएल मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कोयला सचिव ने गहन समीक्षा करते हुए विस्थापित परिवारों को समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्ण आवास, मूलभूत नागरिक सुविधाएं और बेहतर आजीविका उपलब्ध कराने पर बल दिया। सचिव ने जेआरडीए और बीसीसीएल के अफसरों से दो टूक कहा कि झरिया मास्टर प्लान देश की प्रमुख पुनर्वास योजनाओं में से एक है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनशीलता जरूरी है। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करें। उन्होंने बेलगड़िया और करमाटांड़ को मॉडल पुनर्वास टाउनशिप के रूप में विकसित करने के लिए सामूहिक और संगठित प्रयास पर जोर दिया। पुनर्वास से संबंधित योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने को कहा, जो समय से पीछे चल रही हैं। कोल इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.