पूर्णिया, दिसम्बर 13 -- केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सदभावना सभागार में बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह की अध्यक्षता में सरकार आपके द्बार कार्यक्रम के तहत विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को लेकर सदभावना सभागार परिसर में अलग-अलग कुल 14 स्टॉल लगाए गए थे जहां कुल 495 आवेदन पड़े। जिसमें मनरेगा के लिए 13, जीविका के लिए 58, आवास योजना से संबंधित 5, लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के लिए 2, राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित 254, शिक्षा विभाग के लिए 2, कृषि से संबंधित 5, विद्युत विभाग से संबंधित 10, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 108, खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित 30, थाना से संबंधित एक, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित 6, जन्म-मृत्यु से संबंधित एक आवेदन शामिल हैं। इस दौरान मंत्...