कानपुर, दिसम्बर 16 -- शिवली, संवाददाता। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता व कार्यदायी संस्था की मनमानी के चलते मैंथा ब्लॉक क्षेत्र के जसापुरवा रामपुर से शिवली कस्बे तक जाने वाला खस्ताहाल मार्ग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क निर्माण के नाम पर ठेकेदार ने सिर्फ खाना पूर्ति कर जहां तहां मिट्टी भराई कराने के बाद काम छोड़ दिया है। इसका दर्द ग्रामीणों के साथ साथ यहां से गुजरने वाले लोगों झेलना पड़ रहा है। मैंथा क्षेत्र के जसापुरवा रामपुर से शिवली कस्बे तक जाने वाला करीब 6 किलोमीटर मार्ग काफी दिनों से खस्ताहाल था। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चयनित कर जसापुरवा रामपुर से शिवली तक सड़क चौड़ीकरण के साथ साथ उसे बनवाए जाने के लिए 6 करोड़ 10 लाख 33 हजार रुपये धनराशि आवंटित कर बीते वर्ष ...