दरभंगा, दिसम्बर 16 -- दरभंगा। दरभंगा प्रमंडल के 61वें आयुक्त के रूप में हिमांशु कुमार राय ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रमंडल के वरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया और समय सीमा के अंदर सभी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने संवाददाताओं से कहा कि दरभंगा प्रमंडल बिहार का महत्वपूर्ण व प्रतिष्ठित क्षेत्र है। यहां की प्रशासनिक, सामाजिक एवं आर्थिक जिम्मेदारियां अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। राज्य सरकार की नीतियां व जनकल्याणकारी योजनाएं समयबद्ध व प्रभावी रूप से आम जनता तक पहुंचे, यह सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की...