लोहरदगा, जनवरी 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत बुधवार को लोहरदगा सदर अस्पताल परिसर स्थित यक्ष्मा केंद्र में 48 टीबी रोगियों के बीच अतिरिक्त पोषण सहायता के तहत मरीजों के बीच हिंडालको इंडस्ट्री लिमिटेड के तरफ से पोषण टोकरी (पोषाहार) का वितरण किया गया। पोषाहार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डा राजू कच्छप ने कहा कि टीबी मरीजों को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। उन्हें नियमित अपने वजन, हीमोग्लोबिन, बलगम की जांच कर दवा का सेवन करना है। यक्ष्मा मरीजों को समय पर दवा का सेवन करने और सरकार द्वारा टीबी मरीजों के लिए चलाई जा रही कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। सीएस ने कहा कि समय पर जांच और नियमित दवा के सेवन से टीबी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है। पोषण टोकरी में दाल, चना, गुड़,...