संभल, मार्च 21 -- शाही जामा मस्जिद में हाईकोर्ट के आदेश पर एएसआई की निगरानी में साफ-सफाई और पुताई का कार्य 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। हाईकोर्ट ने इसके लिए बुधवार तक का समय दिया था लेकिन तय समय में सिर्फ 85 फीसदी ही काम पूरा हो पाया। मस्जिद कमेटी ने गुरुवार को दोपहर तक रंगाई का काम कराया। हालांकि मस्जिद कमेटी के सदर ने कहा कि अभी 10 प्रतिशत काम बाकी है। हम हाईकोर्ट नहीं गए। सुनने में आ रहा है कि एएसआई और समय लेने के लिए हाईकोर्ट गई है। रमजान के पाक महीने के शुरू होने से पहले जामा मस्जिद कमेटी ने एएसआई से रंगाई और लाइटिंग करने की अनुमति मांगी थी लेकिन एएसआई ने यह हवाला देते हुए रंगाई कराने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था कि इस समय रंगाई-पुताई की आवश्यकता ही नहीं है। उसके बाद कमेटी ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने एएसआई से एक सप्ताह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.