पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बिहार संयुक्त शिक्षक संघ पूर्णिया के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह भदौरिया के नेतृत्व में शिक्षक संघ के सदस्यों ने शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना से मुलाकात की। शिक्षकों का वेतन समय पर भुगतान के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शशिचन्दन चौधरी का साधुवाद दिया। वहीं संघ द्वारा विशिष्ट शिक्षक का एरियर भुगतान एवं शेष बचे शिक्षकों का वेतन निर्धारण की मांग की गई जिसपर डीपीओ ने बताया कि दिसंबर माह में एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा। कार्यक्रम पदाधिकारी से मिलने वालों में संघ जिला कोषाध्यक्ष चन्दन कुमार साह, जिला सचिव जितेंद्र कुमार, जिला कार्यालय सचिव संजीव कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...