रुद्रपुर, फरवरी 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर डिपो कार्यशाला में समय पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काले फीते बांधकर विरोध जताया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक व कार्यशाला शाखा के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले एक वर्ष से वेतन समय पर नहीं मिल रहा है, जिससे कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर और जनवरी माह का वेतन अब तक जारी नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि गुरुवार तक प्रतिदिन एक-एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही 13 फरवरी को काठगोदाम स्थित मंडलीय प्रबंधक कार्यालय में धरना दिया जाएगा। ट्रैफिक शाखा अध्यक्ष भगवान दास शर्मा ने डिपो में नई बसें उपलब्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.