रामगढ़, दिसम्बर 2 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शंकर प्रसाद की ओर से उपायुक्त रामगढ़ को जिले में केंद्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं के तहत लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी दी गई। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा बताया गया कि केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 25620 लाभुकों को सिंतबर 2025 तक पेंशन प्रदान कर दिया गया है। राज्य प्रायोजित पेंशन योजना के तहत सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा के द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी ग...