लोहरदगा, जनवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता।सदर प्रखंड के शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी मध्य विद्यालय लोहरदगा में हुई। इस दौरान मौजूद स्कूलों के प्रधान शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीईईओ राजीव रंजन ने कहा कि बाल विवाह अपराध है, इस निमित शिक्षक पोषक क्षेत्र मे जागरूकता लाएं। इसके आलावा प्रतिदिन एसएमएस करने, ईवीवी में शिक्षक एवं छात्रो की उपस्थिति दर्ज करने, डहर एप में शिशु पंजी की इंट्री, ई कल्याण छात्रवृति सूची, उल्लास एप में असाक्षरों की प्रविष्टि , एनीमिया मासिक डाटा, प्रोजेक्ट रेल व अन्य संबंधित वांछित रिपोर्ट शिक्षक ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। समय पर रिपोर्ट नहीं देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की बात कही। बीपीओ,बीआरपी, सीआरपी से भी अपने कार्य को संपादित करने को कहा गया। बैठक में शिक्षक शैलेंद्र कुमार सुमन, मुमताज अहमद, अरुण राम, विजय...