लातेहार, मार्च 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के 11 जविप्र के डीलरों को समय पर राशन वितरण नहीं करने पर जमकर फटकार लगाई गई है। शुक्रवार को डीएसओ की समीक्षा के दौरान उक्त डीलरों के द्वारा राशन वितरण नहीं करने की बात सामने आई। डीएसओ ने उन डीलरों को खिंचाई करते हुए होली के मद्देनजर कार्डधारियो के बीच शीघ्र राशन वितरण करने के लिए निर्देशित किया है। प्रभारी एमओ रामनाथ यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोदाम से राशन उठाव लगभग सभी डीलर कर चुके हैं,लेकिन बावजूद उक्त डीलर कार्डधारियो के बीच राशन वितरण करने में देरी कर रहे हैं। जो लापरवाही को ही दर्शाता है। जविप्र का निरीक्षण भी किया जा रहा है कि कौन -कौन डीलर राशन वितरण में जल्दबाजी नही दिखा रहे हैं। इसके बाद उनपर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.