चक्रधरपुर, अक्टूबर 7 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर मानकी-मुंडा सभागार में मंगलवार को मानकी बागुन सोय की अध्यक्षता में प्रखंड के मानकी-मुंडा संघ की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी मानकी-मुंडा समय पर राजस्व की वसूली करते हुए उसे अंचल कार्यालय में जमा कराएंगे। साथ ही जिन गांवों में मानकी-मुंडा नियुक्त नहीं हैं उस गांव में अविलंब नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु करें। बैठक में मानकी-मुंडा संघ की विस्तार को लेकर भी चर्चा किया गया। साथ ही ग्राम सशक्तिकरण को लेकर स्थाई समिति का गठन, पीढ़ समिति का गठन करते हुए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से मानकी कृष्णा सामड, रामेश्वर बोदरा, बागुन सोय, शंकर बोदरा, बागुन जामुदा, गुरुचरण महतो, विश्वरंजन महतो, नरेन्द्र जामुदा, जयपाल सामड, संतोष सामड, रामलाल सामड आदि उपस्थित थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.