आरा, दिसम्बर 8 -- -समय पर बिल भुगतान में 1.5 फीसदी व ऑनलाइन भुगतान पर एक प्रतिशत की अतिरिक्त छूट आरा, एक संवाददाता। बिहार में ऊर्जा विभाग की ओर से सभी बिजली उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल का भुगतान कर आर्थिक रूप से लाभ उठाने की अपील की है। विभाग की ओर से नियमित बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को कई तरह की छूट और रियायतें दी जा रही हैं। इससे मासिक खर्च और बिजली उपयोग दोनों में संतुलन बनाए रखना आसान होता है। समय पर बिजली बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को विशेष सुविधा और छूट दी जा रही है। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल में अतिरिक्त छूट दी जा रही है। वहीं स्मार्ट मीटर में लगातार तीन महीने तक दो हजार रुपए से अधिक का बैलेंस रखने पर रिजर्व बैंक की ओर से निर्धारित बैंक दर पर ब्याज मिल रहा है। समय...