अमरोहा, जून 1 -- भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस पदाधिकारियों ने बिजली किल्लत के लिए अफसरों को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्र को जानबूझकर पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही। तार जोड़ने व फाल्ट ठीक करने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप भी लगाया। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। नगर में रिहान चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए शिवनारायण सैनी ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। तार जोड़ने के नाम पर लाइनमैन सुविधा शुल्क मांगते हैं। न देने पर घंटों बिजली गुल रहती है। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। जिलाध्यक्ष दीपक गुर्जर ने कहा कि पर्याप्त बिजली न मिलने से आम की फसल की समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है। भीषण गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.