धनबाद, जून 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पियूष सिन्हा तथा एसडीओ राजेश कुमार ने गुरुवार की शाम बैंक मोड़ फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने फ्लाईओवर के दूसरी लेन के स्पैन पर किए गए कंक्रीटीकरण और एक्सपेंशन ज्वाइंट्स का निरीक्षण किया। साथ ही पहले लेन में किए गए काम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एडीएम ने युद्धस्तर पर काम करने, उसकी गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद एवं ठेकेदार संजय गोटीवाले मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.