वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को सर्किट हाउस में ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिजनेस प्लान एवं आरडीएसएस के अंतर्गत चल रहे कार्यों को समय पर समाप्त करे, ताकि लोगों को इसका लाभ मिले। विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए जर्जर बिजली तारों एवं पुराने पोलों को पूरी तरह हटाने के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, ट्रिपिंग और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आधारभूत ढांचे का आधुनिकीकरण आवश्यक है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पिछली गर्मी में बिजली उपकरणों में आई खराबी के चलते लोगों को कटौती का सामना करना पर था, इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। बिजली उपकरणों को सही कर लिए जाए। लगभग एक घंटे तक चली समीझा बैठक में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दा...