लखनऊ, जनवरी 12 -- यूपी के पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची 28 मार्च को जारी की जाएगी। अभी तक दो बार अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख बदली जा चुकी है। ऐसे में अब इस निर्धारित समय पर मतदाता सूची को जारी करने के लिए वोटर लिस्ट कार्य से जुड़े कार्यालय सार्वजनिक अवकाश में भी खुलेंगे। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखकर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह आगे तय समय-सारिणी के अनुसार मतदाता सूची तैयार करने का कार्य कराएं। किसी भी सार्वजनिक अवकाश में मतदाता सूची से जुड़े कार्य से जुड़े कार्यालयों को खोला जाएगा। 28 मार्च तक सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले 6 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जानी थी। उससे पहले भी समय सीमा बढ़ाई गई थी। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह की ओर से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.