कुशीनगर, दिसम्बर 21 -- कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज के पैथालॉजी विभाग में जांच कार्य ठप होने का खतरा मंडराने लगा है। विभाग में जांच से संबंधित आवश्यक संसाधनों की भारी कमी सामने आई है। हालात यह है कि महज तीन दिन तक ही जांच करने लायक सामग्री ही शेष बची है। इसके बाद संसाधन समाप्त होने पर जांच कार्य पूरी तरह प्रभावित हो सकता है। मेडिकल कॉलेज के पैथालॉजी विभाग द्वारा समय रहते आवश्यक सामग्री की डिमांड सीएमओ कार्यालय में भेज दी गई थी, लेकिन अब तक सामान उपलब्ध नहीं कराया गया है। पहले विभाग स्तर पर ही जरूरत के सामान की खरीदारी कर ली जाती थी, जिससे जांच कार्य सुचारू रूप से चलता रहता था। वर्तमान में यह व्यवस्था बदल दी गई है और अब सभी संसाधन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से ही उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि एनएचएम से आपूर्त...