साहिबगंज, फरवरी 21 -- साहिबगंज। प्रखंड कार्यालय में विलंब से पहुंचने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटेगा। यह जानकारी सीओ सह बीडीओ बासुकीनाथ टुडू ने शुक्रवार को दी है। इसे लेकर आदेश भी जारी किया गया है। सीओ सह बीडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि अब कर्मचारियों को दोनो पाली में बायोमीट्रिक हाजरी बनाना होगा। अन्यथा विभागीय कार्रवाई होगी। दरअसल आये दिन कर्मचारी पूर्वाह्न 11 बजे तक कार्यालय पहुंचते हैं। इसके चलते काम के सिलसिले से पहंुुचने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। बीडीओ में सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने व समय पर जाने के निर्देश दिए हंै। उन्होंने बताया कि जनता को सुविधा प्रदान करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.