बहराइच, मार्च 17 -- 11 बजे तक दो सफाई कर्मी, एक ग्रामीण मिशन कर्मी के अलावा सभी मिले गायब नवाबगंज ब्लॉक कार्यालय का मामला बाबागंज, संवाददाता। ब्लाक नवाबगंज के अधिकारी व कर्मचारी समय से नहीं पहुंच रहे हैं। ब्लॉक आने वाले फरियादी घंटों इंतजार करने के बाद बैरंग लौट जाते हैं। सोमवार को भी कई कर्मचारी दोपहर तक नहीं पहुंचे। फरियादी कुर्सी खाली देखकर लौट गए। खंड विकास कार्यालय सोमवार को पहुंचे बद्री सिंह का आरोप है कि कार्यालय में ग्रामीणों की समस्या सुनने का 12 बजे तक समय है, लेकिन कोई अधिकारी मौजूद नहीं है। कार्यालय में एडीओ पंचायत, एडीओ, लिपिक, जेई, टीई, ग्रामीण मिशन कार्यालय की कुर्सिंयां खाली रहीं। दरबारी लाल, बद्री सिंह, आदर्श जायसवाल ने बताया कि किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं हुई है। फतेह अली, पंचम, नूरजहां बोरिंग आदि समस्याओं को लेकर आए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.