रामगढ़, अगस्त 13 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पटेलनगर स्थित पतरातू प्रखंड का तहसील कार्यालय समय पर नहीं खुलने और राजस्व कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता विश्वरंजन सिन्हा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर विश्वरंजन सिन्हा ने कहा कि पिछले कई दिनों से कार्यालय समय पर नहीं खुलने की शिकायतें मिल रही थी। इसकी वजह से बुजुर्ग, महिलाएं और जरूरतमंद ग्रामीणों का काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी कार्यालय सुबह 11 बजे तक बंद था। विश्वरंजन सिन्हा ने अंचल निरीक्षक कल्याण नायक से मिलकर चेतावनी दी कि यदि यह कार्यशैली जारी रही तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी-कभी दो-तीन दिन तक राजस्व कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं और कार्य निजी व्यक्तियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.