रामगढ़, जनवरी 28 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान होल्डिंग धारकों से बकाया कर की वसूली को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी होल्डिंग धारकों को सख़्त निर्देश दिया कि वे अपने-अपने भवन/प्रतिष्ठान से संबंधित होल्डिंग टैक्स सहित अन्य सभी बकाया करों का भुगतान अविलंब सुनिश्चित करें। जिन भवन एवं प्रतिष्ठान मालिकों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि जमा नहीं होने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेवारी संबंधित व्यक्ति अथवा संस्थान का होगा। निर्धारित अवधि के पश्चात बकायेदार भवन/प्रतिष्ठान के बैंक खाते को फ्रीज (स्थगित) करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी, ताकि सरकारी राज...