हरिद्वार, जनवरी 20 -- समय पर किया गया टीकाकरण न केवल बीमारियों से बचाता है, बल्कि भविष्य में होने वाले जानलेवा कैंसर के खतरे को भी काफी हद तक कम करता है। इसी उद्देश्य के तहत रोटरी क्लब ने मंगलवार को डीपीएस दौलतपुर में सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी टीकाकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। रोटरी अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. आलोक सारस्वत ने छात्राओं से कहा कि कम उम्र में एचपीवी टीकाकरण कराने से सर्वाइकल कैंसर से प्रभावी बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताह में 9 से 18 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। इस अवसर पर रोटेरियन बीएम गुप्ता और प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.