रुद्रपुर, फरवरी 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस पर जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि बदलती जीवनशैली, प्रदूषण, तंबाकू और शराब के सेवन के कारण कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि तंबाकू, शराब और जंक फूड से दूरी बनाकर कैंसर के खतरे को लगभग 40 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। उन्होंने मुख कैंसर को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। साथ ही जिला चिकित्सालय में उपलब्ध स्तन कैंसर की मेमोग्राफी सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने कहा कि समय पर स्क्रीनिंग ही कैंसर से बचाव का सबस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.