भभुआ, जनवरी 27 -- भभुआ। कृषि सह जिला प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने सोमवार को रामपुर के थिलोई गांव में किसान चौपाल लगाई। किसानों की समस्याएं सुन उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद-बीज व सिंचाई के लिए नहरों से पानी मिलेगा। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापारवाही बरतने पर अफसरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पैक्स अध्यक्ष हीरा यादव मंत्री का अंग वस्त्र एवं चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष प्रेम प्रकाश नारायण, मुन्ना सिंह, शिवजी सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...